लखीमपुरखीरी, मई 24 -- ढखेरवा, संवाददाता। पढुआ थाना पुलिस ने छह लोगों को जेल भेज दिया। एसओ मोहित पुंडीर ने बताया धरपकड़ कार्रवाई में नरेंद्र नगर बेली निवासी देवा सिंह व पतरु, खेशवाही निवासी दामोदर, ढखेरवा खालसा निवासी मोबीन, चंदैयापुर निवासी राजकुमार और ढखेरवा निवासी लज्जावती को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर चालान भेजा गया। राजकुमार और लज्जावती को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पढुआ चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह, ढखेरवा चौकी इंचार्ज पुष्कर वर्मा, एसआई जुबेर अहमद, कन्हैयालाल मौर्य, हेड कॉन्स्टेबल गेंदा लाल यादव, कॉन्स्टेबल कृष्णा, अक्षय, माता प्रसाद, सौरभ कुमार, कृष्ण कुमार, उत्तम कुमार और महिला कांस्टेबल हर्षिता वर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पढुआ पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार यह भी पढ़ें- हरियाणा से बिहार जा रही छह लाख...