गंगापार, मार्च 21 -- एक माह के रमजान के बाद ईदुल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में दो रकअत की नमाज अदा कर लोगों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। मऊआइमा कस्बे के आजमपुर ईदगाह में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा थाना पड़ाव चौराहा मस्जिद समेत इंतेखाब, मरकज़ मस्जिद, तेजपुर, दादूपुर, किरांव, सिसई सिपाह, बागी, बांका जलालपुर, गदियानी, सराय बादशाह कुली, छीतेमऊ, अलावलपुर, महरौड़ा और जमखुरी सहित सैकड़ों मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा की गई। ईद को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। दिनभर रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। विदेशों में रह रहे लोगों ने भी फोन और संदेश के माध्यम से अपनों को बधाई दी। प...