नई दिल्ली, जून 24 -- किसी भी परीक्षा में टॉप करने का सीक्रेट क्या होता है? या टॉपर बनने के लिए क्या करना होता है? ऐसे कई सवाल हैं, जो एक आम छात्र के दिमाग में हमेशा रहता है। अक्सर लोग मानते हैं कि टॉप करने वाले छात्र बेहद तेज होते हैं, लेकिन उनकी सफलता के पीछे सिर्फ बुद्धिमत्ता नहीं होती, बल्कि उनकी कुछ अच्छी आदतें होती हैं, जो उन्हें दूसरों से आगे रखती हैं। वे नियमित रूप से पढ़ाई करते हैं, समय का सही इस्तेमाल करते हैं और नई चीजें सीखने में रुचि रखते हैं। इसके अलावा, वे किसी विषय में परेशानी होने पर सवाल पूछने से नहीं डरते और किसी परीक्षा में खराब प्रदर्शन होने पर निराश होने के बजाय अपनी गलतियों से सीखते हैं। यही छोटी-छोटी आदतें समय के साथ बड़ी सफलता में बदल जाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अच्छी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ज्या...