पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए छात्रों को किया प्रेरित
कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- सरसवां विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय रक्सौली में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के दौरान कक्षा आठ के विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने और पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा के महत्व के साथ ही बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अध्ययन करने की सलाह दी गई। सहायक संदर्भ व्यक्ति हिंदी (एआरपी) पंकज सिंह ने कक्षा आठ के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेधावी और पात्र विद्यार्थी इस परीक्षा के माध्यम से छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उनको परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने तथा समय से तैयारी शुरू करने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। यह भी पढ़ें- नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर NMMS छात्रवृत्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.