गढ़वा, अप्रैल 7 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। महुआ का सीजन आते ही आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल छोड़ बच्चे महुआ चुनने को प्राथमिकता दे रहे हैं। अभिभावकों में नौनिहालों के भविष्य संवारने की चिंता है और उन्हें शिक्षा का महत्व समझ में आ रहा है। बच्चे और उनके अभिभावक यही मानकर चल रहे हैं कि सिर्फ आठ -दस दिनों की ही बात है। पहले महुआ चुन लो फिर पढ़ने जाना ठीक रहेगा। महुआ बेचकर घर का खर्च निकल जाएगा। ऐसे में आंगनबाड़ी और स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम दिख रही है। मंगलवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मंगरदह के क्लास चार की सुषमा कुमारी, रूपा कुमारी, अंगद कुमार के अलावा क्लाए एक के नीरज कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलान के क्लास पांच के सूर्य कुमार, विंटेज कुमार, मंगरदह आंगनबाड़ी केंद्र के अंजनी कुमार, दिलखुश कुमार, गुड़िया कुमारी जंगल में महुआ चुन र...