देवघर, सितम्बर 2 -- जसीडीह प्रतिनिधि बीआईटी मेसरा के ऑफ-कैंपस देवघर में चल रहे स्टूडेंट्स इंडक्शन प्रोग्राम (एसआईपी) 2026 के आठवें दिन नवप्रवेशित विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और परिसर जीवन में सहभागिता को केंद्र में रखते हुए विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पढ़ाई के बढ़ते दबाव के बीच मानसिक व भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के साथ कॉलेज की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के महत्त्व से अवगत कराया गया। शुभारंभ संस्थान के निदेशक डॉ. एसके घोराई ने एम्स देवघर के डॉ. आदेश अग्रवाल का स्वागत कर किया। उसके बाद विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य विषय पर संवादात्मक सत्र हुआ। डॉ. आदेश अग्रवाल ने कहा कि कॉलेज जीवन विद्यार्थियों के लिए नई जिम्मेदारियों, अपेक्षाओं और चुनौतियों का दौर होता है। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी कर...