कन्नौज, मार्च 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के फर्रुखाबाद रोड पर गीतापुरम कॉलोनी स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स कार्निवाल 2026 का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीजी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। पीजी कक्षा के विद्यार्थियों ने जंप एंड हिट द बॉल और रन एंड विनर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। नर्सरी के बच्चों ने थ्रो बॉल्स इन सर्कल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई, जबकि एलकेजी के विद्यार्थियों ने रिपोर्ट नंबर्स इन सर्कल, आई फोकस एंड बैलेंसिंग तथा क्रॉस द हर्डल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। यूकेजी के बच्चों ने ग्रैब कलर बॉल्स और बुक रेस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा प्रथम के विद्यार्थियों के लिए पासिंग द बॉल, म्यूजिकल चेयर और लेमन एंड स्पून...