घाटशिला, फरवरी 17 -- मुसाबनी, संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय सुरदा में सोमवार को वार्षिक खेलकूद उत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य मायसा मार्डी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका पूनम श्रीवास्तव द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। प्राचार्य ने खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही आवश्यक नहीं हैं, बल्कि इससे विद्यार्थियों में अनुशासन, परिश्रम, त्याग, समर्पण तथा भाईचारे जैसी श्रेष्ठ भावनाओं का विकास भी होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल भावना का सम्मान करने का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। खेल प्रतियोगिताओं का सफल संचालन खेल शिक्षक मोटाई बानरा एवं...