मुजफ्फरपुर, फरवरी 28 -- बंदरा, एक संवाददाता। उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर एवं मध्य विद्यालय सिमरा के बच्चों ने शनिवार को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत ऐतिहासिक वैशाली का शैक्षणिक भ्रमण किया। एचएम सह डीडीओ नीरज कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों के बौद्धिक और मानसिक विकास के लिए पाठ्यपुस्तक ज्ञान के साथ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का प्रत्यक्ष अवलोकन अत्यंत आवश्यक है। इससे पहले उत्क्रमित मध्य विद्यालय महेशपुर के एचएम नीरज कुमार एवं मध्य विद्यालय सिमरा के एचएम हरेंद्रनाथ तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। मौके पर सिमरा के शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.