लखनऊ, अक्टूबर 27 -- यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पढ़ाई के लिए खून बेचने वाले छात्रों का मामला सामने आने को सरकार की नाकामी बताया है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह सरकार की नाकामी है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: डोरंडा कॉलेज में रक्तदान पर किया जागरूकछात्रों के खून बेचने पर सरकार की आलोचना राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों को अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए अपना खून बेचना पड़ रहा है। ये छात्र अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। चिकित्सीय विशेषज्ञ भी इतनी जल्दी-जल्दी रक्तदान की सलाह नहीं देते हैं क्योंकि इतनी जल्दी-जल्दी शरीर में खून नहीं बनता। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार सुनने में आ रहा है कि यूपी के छात्र पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए इस स्थिति तक पहुंच गए हैं। महंगी कोचिंग और शिक्षा संसाधन जुटाने के लिए इस हद तक पह...