लातेहार, दिसम्बर 16 -- बेतला, प्रतिनिधि। क्षेत्र में संचालित अधिकांश सरकारी स्कूलों में रसोईघर का घोर अभाव है। नमूने के तौर पर बेतला पंचायत के कोलपुरवा मिडिल स्कूल और केचकी के मध्य विद्यालय सरईडीह को कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि कभी भी देख सकते हैं। उन स्कूलों की रसोईया स्कूल के बरामदे या फिर पढ़ाई के कमरे में बच्चों का एमडीएम (मध्याह्न भोजन) पकाती हैं।ऐसे में स्कूली बच्चों के साथ कभी-भी व्यापक हादसा होने की प्रबल आशंका बनी रहती है।मालूम हो कि पढ़ाई के दौरान स्कूली बच्चे अक्सर निजी जरुरतों से बरामदे में आना-जाना करते हैं। इस दौरान यदि बच्चों के साथ दुर्भाग्यवश कोई हादसा होता है तो आखिरकार इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? हालांकि इस संबंध में सरईडीह स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर उमेश कुमार टोप्पो और कोलपुरवा के बिनोद प्रसाद ने रसोईघर बनवाने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.