गाज़ियाबाद, सितम्बर 12 -- गाजियाबाद। आईएएमआर कॉलेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शुक्रवार को डी फार्मा के नए विद्यार्थियों के लिए संजीवनी नामक ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यार्थियों को पढ़ाई और सेवा भाव रखने के प्रति प्रेरित किया गया। हमदर्द लेबोरेटरीज इंडिया के उप प्रबंधक डॉ. गौरव ने दवा उद्योग में अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने जो रास्ता चुना है, वह सिर्फ एक करियर नहीं है। यह मानवता की सेवा है। प्रिंसिपल डॉक्टर अंजली सिंह ने भी नए छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं संस्थान के मूल्यों, संस्कृति से उन्हें अवगत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.