रामपुर, मार्च 29 -- शाहबाद। शनिवार रात चोरों ने नगर में बंगाली तिराहे के पास स्थित एक धीरज शर्मा की गैस चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान में कूमल लगा लिया। इसके बाद चोरों ने दुकान के अंदर से पड़ोस में सर्राफ की दुकान में नकब लगाया, लेकिन रास्ता पीछे मकान में खुला। मकान के बाद उन्होंने पीछे से सर्राफ की दुकान को काटने का प्रयास किया, लेकिन दीवार आरसीसी की होने के कारण वे कामयाब नहीं हुए। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...