पड़ोस के घर से आया प्रसाद खाने के बाद परिवार के चार लोग बीमार, 6 साल की बच्ची की मौत, दादी आईसीयू में
एक संवाददाता, अगस्त 20 -- बिहार के सीतामढ़ी जिले के डुमरा में प्रसाद खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से 6 साल का बच्ची की गुरुवार को मौत हो गई। उसकी दादी की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची की मां और 8 साल की बहन का भी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने प्रथम दृष्ट्या फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। हालांकि, बीमारी का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। परिवार के सदस्यों ने पड़ोस के घर से आया प्रसाद खाया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। जानकारी के अनुसार, डुमरा थाना क्षेत्र के परोहा गांव निवासी दिलीप कुमार के घर बुधवार रात पड़ोस के एक घर से प्रसाद आया था। परिवार के सदस्यों ने प्रसाद खाने के बाद भोजन किया और सो गए। गुरुवार सुबह काफी देर तक घर का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को अनहोनी की आश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.