हापुड़, मई 16 -- हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर रोड चौपला पर शुक्रवार शाम पड़ोसी से हुई कहासुनी के बाद रात में एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत खराब होने से संदिग्ध हालत में उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। मृतक के पुत्र ने पड़ोसी पर बुजुर्ग को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और फार्रेसिंक टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर शव क पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा。 यह भी पढ़ें- बीच-बचाव करने गए बुजुर्ग से धक्का-मुक्की, मौतघटना का विवरण बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव देहरा कुटी निवासी तेजपाल सिंह (70 वर्षीय) पिछले करीब 6 वर्षों से अपने पुत्र पुनीत कुमार के साथ बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचे...