मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बिहार की महिलाएं हेल्थ आईडी बनवाने में पड़ोसी राज्यों के मुकाबले आगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट भी इसकी पुष्टि कर रही है। बिहार में अब तक 52 प्रतिशत महिलाओं की हेल्थ आईडी बन चुकी है। यह हेल्थ आईडी सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में इलाज कराने पहुंचने पर बनाई गई है। यह भी पढ़ें- पड़ोसी राज्यों से अधिक बिहार में महिलाओं की बनी हेल्थ आईडीबिहार में स्वास्थ्य आईडी का आंकड़ा बिहार के पड़ोसी यूपी में 48% तो झारखंड में 50% महिलाओं की हेल्थ आईडी ही बनी है। बिहार में 48 प्रतिशत पुरुषों की हेल्थ आईडी बनी है। आयुष्मान भारत डिजटल मिशन के तहत अस्पतालों में मरीजों की हेल्थ आईडी बनाई जाती है। क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ अजय कुमार का कहना है कि हेल्थ आईडी बनाने की ...