नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रदूषण को कम करने की जिम्मेदारी अकेले दिल्ली की नहीं है। पड़ोसी राज्यों को भी इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। अदालत ने प्रदूषण को कम करने के मुद्दे पर सुस्त रवैया अपनाने के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को फटकार लगाते हुए यह टिप्पणी की। दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण से जुड़े स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और वी मोहना की पीठ ने सोमवार को पड़ोसी राज्यों को आड़े हाथों लिया। पीठ ने कहा, 'आप हमेशा पीछे बैठने वालों यानी बैकबेंचर की तरह व्यवहार करते हैं। आप सभी जिम्मेदारी क्यों नहीं लेते? प्रदूषण नियंत्रित करने की इस प्रक्रिया में इतने निष्क्रिय क्यों हैं?' पीठ ने इन राज्यों को निर्देश दिया कि मामले की सुनवाई पर उनके महाधिवक...