कानपुर, मई 19 -- कानपुर। सीसामऊ में फाइनेंसर का काम कर चुके युवक ने पड़ोसी के बेटे पर अश्लील कमेंट व अशोभनीय हरकतें करने का आरोप लगाया है। यही नहीं पड़ोसी तरह-तरह हथकंडे कर रंगदारी वसूलने का प्रयास कर रहे है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस दंपति समेत उनके बेटों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सीसामऊ निवासी युवक की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसी परिवार योजनाबद्ध तरीके से उन्हें व परिवार के सदस्यों को प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है कि, धमकी देकर उनकी मंशा रंगदारी वसूलने की है। आरोप है कि, 11 मई की दोपहर बहू अपनी नाबालिग भतीजी के साथ छज्जे पर खड़ी थी। तभी पड़ोसी के बेटे ने अश्लील कमेंट कर अशोभनीय हरकतें की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर दंपति समेत बेटों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...