मेरठ, मार्च 27 -- थाना क्षेत्र के एक गांव पड़ोसी युवक पर युवती को बहला फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाया गया। थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए पुत्री की बरामदगी की मांग की। थाने पर दी तहरीर में पिता ने बताया कि पड़ोसी युवक उसकी पुत्री पर गलत नजर रखता था। काफी दिनों से आरोपी उसकी पुत्री का पीछा भी कर रहा था। जानकारी मिलने पर पीड़ित ने परिजनों संग पुत्री और आरोपी की तलाश करते हुए पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई कर पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.