कौशाम्बी, फरवरी 15 -- कोखराज थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 13 फरवरी को उसकी 16 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। पीड़िता के मुताबिक, बेटी पड़ोस के ही रहने वाले युवक से बातचीत किया करती थी। आशंका है कि वही युवक बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...