कौशाम्बी, फरवरी 17 -- पिपरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 15 फरवरी की रात उसकी 16 साल की उसकी बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। बहुत तलाश के बाद भी वो कहां हैं, इसका सुराग नहीं लगने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा कायम कर आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...