कौशाम्बी, मई 29 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। 25 मई की रात वह दैनिक क्रिया के लिए खेतों की ओर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन की गई। इस दौरान पता चला कि पड़ोसी कुलदीप अपने साथियों के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है।पीड़ित के अनुसार, बेटी आरोपी कुलदीप से फोन पर बातचीत किया करती थी। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने में तीन पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...