कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के सरसवां निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार को पड़ोसी सगे भाई प्रेम नारायण व संजय गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह दंपती की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...