पड़ोसी पर युवती के अपहरण का आरोप
नोएडा, जुलाई 19 -- ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने युवती को जबरन कार में बैठाकर ले जाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शाहबेरी निवासी एतेशाम चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता की मां के अनुसार 14 जुलाई को आरोपी उनकी 19 वर्षीय बेटी को गली से जबरन कार में बैठाकर ले गया। आरोप है कि उसने युवती के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की तथा शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.