गौरीगंज, जून 27 -- मुसाफिरखाना। थाना क्षेत्र के नगेसरगंज कपूरचंदपुर गांव की निवासी कंचन पत्नी विक्रम ने पड़ोसी जितेंद्र कुमार पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कंचन ने बताया कि 26 जून की सुबह शौच के लिए जाते समय पारिवारिक विवाद को लेकर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची मनीषा को भी पीटने का आरोप है। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- जान से मारने की धमकी देने का आरोप,मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में चार पर मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...