गोरखपुर, अगस्त 19 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में पड़ोसी पर युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जुलाई को उसकी बेटी को पड़ोसी बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जानकारी होने पर उसने आरोपितों को फोन कर बेटी को सकुशल घर भेजने को कहा। लेकिन, उसने ऐसा नहीं किया। पुलिस ने अन्नू देवी, रिंकू और प्रीतम के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...