मेरठ, अप्रैल 18 -- एक कॉलोनी में युवती ने पड़ोस में किराए पर रह रहे युवक पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है, जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी युवती का आरोप है कि शनिवार को आरोपी युवक उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंच गईं और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी, हालांकि पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस संबंध में सीओ मवाना पंकज लवानिय...