नोएडा, जून 23 -- दादरी। कस्बे की कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है। पिता का आरोप है कि पड़ोसी दीपक ने सोमवार को उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। घटना के बारे में किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने किसी तरह मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद घटना के बारे में पुलिस को बताया गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...