कौशाम्बी, जून 16 -- कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 15 जून की सुबह उसकी 17 साल की बेटी संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही सूरज उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा कायम किया है। आरोपी व किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...