हरिद्वार, मई 4 -- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके में आठ साल की बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने बताया कि घटना एक मई की है। बच्ची पड़ोस में खेलने के लिए गई थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए कपड़े उतारने का प्रयास किया। जब वह रोने लगी तो आरोपी ने उसे किसी को कुछ न बताने की बात कहते हुए धमकाया। डरी बच्ची ने घर जाकर परिजनों से शिकायत की, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने बताया कि पड़ोसियों में इससे पहले भी विवाद हुआ है, इसलिए मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...