इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- इटावा। शहर के हर्ष नगर स्थित एसडी फील्ड क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान पड़ोसी ने दीवार पर लात मारकर तोड़ दिया। घटना में काम कर रहा मजदूर चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 23 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे सुमन चौहान अपने मकान पर निर्माण कार्य करा रही थीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अजय चौहान मौके पर पहुंचा और बिना किसी वैध कारण के निर्माणाधीन दीवार को कथित तौर पर लात मारकर गिरा दिया। घटना के समय वहां काम कर रहे मजदूर रामशंकर पुत्र सोनेलाल निवासी टिलीटिला थाना बकेवर दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए भेजा गया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ और मौके पर मौजूद अन्य लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.