कौशाम्बी, जनवरी 30 -- कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक रेजमा गांव निवासी गुलाब सिंह उर्फ दिन्नी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी सिपाही लाल गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर डंडे से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...