मुरादाबाद, मार्च 8 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में होली की रात शराब के नशे में धुत पड़ोसी ने घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइसं के आदर्श कालोनी निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि होली के दिन 4 मार्च को रात करीब 11:15 बजे वह घर में मौजूद था। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला गौरव उर्फ भोला शराब पीकर जबरन घर में घुस आया। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। शोर होने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। हमले में अभिषेक के मुंह, चेहरे और होठ पर काफी चोट आ गई। पीड़ित के अनुसार घटना सीसीटीवी में भी कैद है। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर पर आरोपी गौरव उर्फ भोला के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच में जो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.