कौशाम्बी, मई 14 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के कुम्हियावां गांव निवासी गुलाब चंद्र मौर्य ने बताया कि पड़ोसी खज्जू उर्फ भारत लाल बुधवार को मामूली बात पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर डंडे से पिटाई कर दी। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों की पिटाई से चार जख्मी, आठ पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...