नोएडा, अगस्त 31 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रहने वाली मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोपी पड़ोसी को युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए देख लिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक गांव में रहने वाली एक महिला ने आरोपी पड़ोसी मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि 29 अगस्त को उनकी बेटी घर में अकेली थी। उसकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी मनीष युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल की तरफ ले गया। यहां उसने युवती के साथ छेड़छाड़ की। परिवार के लोग युवती को तलाशते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार के लोगों को देखकर आरोपी वहां से भाग गया।...