गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- ट्रांस हिंडन। श्याम एंक्लेव निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि 28 जनवरी को पड़ोस में रहने वाला महेश उनके घर में ताकझांक कर रहा था। उन्होंने इसका विरोध किया तो महेश ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी है। शोर होने पर महेश का भाई सतीश, धन्नीराम और कार्तिक भी आ गए। सभी लोग जबरन घर में घुस आए और उनके और उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दोनों को गंभीर चोट आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.