प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र के रहेटुआ परसरामपुर निवासी लक्ष्मी पत्नी पप्पू गौतम ने बताया कि आए दिन उसके पड़ोसी उसे प्रताड़ित और मारते-पीटते रहते हैं। मंगलवार सुबह अचानक पड़ोसी हमलावर हो गए। उसकी पिटाई करने लगे। शोर सुनकर बचाने दौड़ी उसकी बेटी को भी लोगों ने मारा पीटा। मामले में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...