फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अनखीर में मामूली विवाद में पड़ोसी परिवार ने एक दंपती पर लाठी-डंडों और पत्थर से हमला कर दिया। इससे महिला का सर फट गया। सूरजकुंड थाना पुलिस ने रविवार को पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित दीनानाथ पांच मार्च की दोपहर करीब 1:30 बजे अपने किराए के कमरे के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान पड़ोसी सागर वहां से गुजरते हुए उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर सागर ने अपनी मां, चाचा के बेटे, बहन के बेटे राहुल और बहन सपना को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर दीनानाथ और उनकी पत्नी राजकली देवी के साथ मारपीट शुरू कर दी।हमले के दौरान सागर और उसकी मां ने राजकली देवी के सिर पर पत्थर और डंडों से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लो...