पड़ोसी ने की मारपीट,महिला घायल
पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम मुडेला कलां निवासी सविता देवी पत्नी विनोद ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 13 मई को रात आठ बजे पड़ोस का दिनेश पुत्र लालाराम उसके साथ गाली गलौच कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला की तहरीर पर मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में महिला को पीटा, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.