बरेली, मई 31 -- पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में चोरी का भंडाफोड़ कर पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। उसके घर से चोरी की तीन एसी और एक वाशिंग मशीन बरामद कर ली हैं। किला के मोहल्ला गढ़ैया निवासी नितिन शर्मा का परसाखेड़ा में इलेक्ट्रॉनिक्स का गोदाम है। शुक्रवार उनके कर्मचारी गोदाम पर गए तो वहां का ताला टूटा मिला और तीन एसी, दो वाशिंग मशीन, एक फ्रिज, एक मिक्सी व पांच एलईडी टीवी चोरी की गई थीं। रिपोर्ट में उन्होंने गोदाम के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर शक जताया था। इस पर पुलिस ने पड़ोसी ज्ञानेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। यह भी पढ़ें- गोदाम का ताला तोड़कर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट चोरी उसके घर से चोरी की तीन एसी और एक वाशिंग मशीन बरामद हो गई। बाकी सामान बेचकर उसने जुआ का कर्जा चुका दिया।

हिंदी ...