कौशाम्बी, फरवरी 26 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को पड़ोसी उसकी 14 वर्षीय बेटी को बहाने से अपने घर बुला ले गया। वहां उसके साथ छेड़खानी की। इससे सहमी पीड़िता ने अपने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...