कानपुर, मई 1 -- कानपुर, संवाददाता। हरवंश मोहाल में कक्षा चार की छात्रा को बहाने घर बुलाकर पड़ोसी अधेड़ ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालिका ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत हरवंश मोहाल पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की। पीड़ित पिता के अनुसार उनकी 10 वर्षीय बेटी कक्षा चार की छात्रा है। गुरुवार शाम को बेटी पास की दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। इस दौरान इलाके में रहने वाले 55 वर्षीय टेलर देवराज सैनी ने बेटी से पान मसाला मंगाया। आरोप है कि जब बेटी उसे मसाला देने पहुंची तो वह बहाने से घर के अंदर ले गया। यह भी पढ़ें- दस वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाला 75 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार जिसके बाद आरोपित ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद डरी-सहमी बेटी ...