कौशाम्बी, मार्च 20 -- मंझनपुर, संवाददाता महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली बात पर पड़ोसी दबंगों ने परिवार के चार सदस्यों की पिटाई की। हमलावरों ने युवती के कपड़े फाड़ डाले। मकान में घुसकर गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।महेवाघाट क्षेत्र के पीड़ित ने बताया कि उसके घर के सामने से बांस-बल्ली गाड़कर ग्रामीण बिजली का तार खींचकर ले गए हैं। पीड़ित के मुताबिक 17 मार्च को आरोपी मनोज कुमार बल्ली हिला रहा था। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए उसने अपने परिवार के राकेश, उसके भाई ओमप्रकाश, पप्पू व इनके पिता कल्लू को बुला लिया। इन सभी ने मिलकर पीड़ित की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी तथा दो बेटियों को भी पीटा। आरोप है कि एक हमलावर ने पीड़ित की बेटी के बदनियती से क...