पड़ोसी दबंगों ने किया हमला, फायर करने का आरोप
बांदा, जून 3 -- बांदा। देहात कोतवाली के कलेक्टर पुरवा गांव निवासी नंदा यादव ने पड़ोसी दबंगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 मई को रात 11 बजे पड़ोसी राजकुमार यादव दोनाली बंदूक लेकर आया और गाली-गलौज करने लगा। उसके साथ जगभान यादव, सुरेश,सुनील, रामभवन, ननकू, मुलयाम, शिवधनी, शिवगोपाल व राकेश भी लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। सभी ने गाली गलौज की और राजकुमार ने बंदूक से फायर कर दहशत फैलाया। उसके भाइयों ने ललकारा तो हमलावर धमकाते हुए भाग गए। पुलिस ने राजकुमार सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.