कौशाम्बी, सितम्बर 29 -- चरवा के सैयदसरांवा गांव में सोमवार की रात को पड़ोसी दंपती ने अधेड़ को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। देर रात सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घायल को मेडिकल के लिए भेजकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सैदसरांवा निवासी मुन्नीलाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे वह दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी रामकुमार अपनी पत्नी के साथ लाठी लेकर आ गया। गाली-गलौज करते हुए दोनों ने उसे पीटना चालू कर दिया। इससे उसको गंभीर चोटें आईं। मोहल्ले के लोगों के आने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। मुन्नीलाल ने बताया कि इसके पहले 22 सितंबर को भी आरोपी रामकुमार अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर चुका है। उसकी पत्नी गु्ड़ली को भी घायल किया गया था। यूपी 112 पुलिस को सूचना देने के बाद उसने कोई कार्रवाई नहीं कराई थी। मुन्नीलाल की तह...