कौशाम्बी, मार्च 9 -- सैनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी सात मार्च की रात करीब आठ बजे संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि पड़ोसी गांव विजईपुर का रहने वाल रामसागर पटेल बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...