हरदोई, जून 10 -- हरदोई। पांच साल पहले प्रेम-विवाह करने वाली एक महिला ने पड़ोसी के बंद मकान में जाकर आत्महत्या कर ली। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरिया गांव के धीरज की 25 वर्षीय पत्नी हिमांशी तीन दिन से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को धीरज के पड़ोसी चुन्नू के बंद पड़े मकान से बदबू आने पर लोगों ने ताका-झांकी की। मकान के बरामदे में हिमांशी का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चुन्नू और उसका परिवार दिल्ली में रहता है। इसलिए मकान बंद था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...