फरीदाबाद, मई 17 -- फरीदाबाद,अशोक जैन। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में लावारिस और पालतू कुत्तों के बढ़ते आतंक का एक गंभीर मामला सामने आया है। कॉलोनी में घर के बाहर अपनी मां के साथ खड़ी पांच वर्षीय बच्ची पर अचानक पड़ोसी के तीन पालतू कुत्तों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। कुत्तों के काटने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे तुरंत उपचार के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष है और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी कपिल ने ग्रीनफील्ड चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त का कार्य करते हैं और परिवार सहित रहते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार 15 मई 2026 की रात करीब 10:15 बजे ...