लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निशातगंज इलाके में शुक्रवार देर रात कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक घर से खाना खाने के बाद टहलने निकला था। तभी पास में रहने वाले युवक ने कार पार्किंग के दौरान टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी की। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। निशातगंज गली नंबर -1 निवासी अजाउर रहमान (35) वेल्डिंग का काम करते थे। बड़े भाई अताऊर रहमान खान ने बताया अजाउर शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे घर से खाना खाने के बाद सिगरेट पीने के लिए पास की गुमटी पर गए थे। यह भी पढ़ें- घर के बाहर बैठे युवक को पड़ोसी ने कार चढ़ाकर मार डाला, इलाके में हाहाकार वह अनिल कुमार सिंह के घर के सामने सड़क किनारे बै...