पड़ोसी की कच्ची दीवार गिरने से पिता-पुत्री की मौत, मां व दूसरी बेटी घायल
बांदा, अगस्त 26 -- बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तराया गांव में बुधवार देर रात करीब दो बजे पड़ोसी रामदास की कच्ची मिट्टी की दीवार भरभराकर राजेश सिंह के घर की नौ इंची पक्की दीवार पर दबाव पढ़ने से ढह गई। जिसके चलते घर पर सो रहे 40 वर्षीय राजेश सिंह, उनकी पत्नी 35 वर्षीय सावित्री देवी और दो बेटियां मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान राजेश सिंह और उनकी छह माह की बेटी रश्मि की मौत हो गई। सावित्री देवी और तीन वर्षीय बेटी लक्ष्मी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि दीवार गिरने से दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.